जामा मस्जिद जहाँ वहाँ भगवान विष्णु का मंदिर : साक्षी महाराज 

ऋषिकेश : ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद कई मांगे उठने लगी हैं। अब इस होड़ में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनी है वही मंदिर था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर है। वह इस बात को वर्ष 2009 से लगातार उठा रहे हैं जबसे वो मथुरा के विधायक थे।बीते दिन मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति-धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की असलियत सामने आ चुकी है। जहां दूसरे संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मंदिर को मस्जिद बना दिया था। अब सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश में कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *