अचानक कार्यालय पहुँचे सीएम धामी,फिर जो हुआ उससे सभी कर्मचारियों की हुई सिट्टी पिट्टी गुम 

देहरादून : उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी बीते दिन मंगलवार को अचानक सुबह आरटीओ दफ्तर पर जा पहुंचे जिससे में अफरातफरी मच गई। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। इस समय  80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएम के सुबह-सुबह इस तरह निरीक्षण पर पहुंचने से यहां विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 

जब सीएम दफ्तर पहुंचे तो देखा कि यहां 80 फीसदी कर्मचारी डयूटी पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। सीएम के एक्शन से अन्य विभागों में भी हड़कंप है।  उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। 
सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय लोगो ने बताया है कि कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *