अहमदाबाद : आज गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी को जोर का झटका लगा है क्यूंकि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्टिक पटेल ने अपने इस्तीफे की खबर ट्वीट से दी है। उन्होंने लिखा, “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता ज़रूर करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।”
कांग्रेस के लिए हार्दिक के बोल-हार्दिक ने बताया है कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है जिस पात्र में लिखा गया है कि अनेक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशहित एवं समाज हित के बिल्कुल विपरीत कार्य करने के कारण मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।ऐसा विकल्प चाहिए जो भविष्य के बारे में सोचता हो।
हार्दिक ने गिनाए भाजपा के कार्य –
हार्दिक ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद बीजेपी के गुन गाए, उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हो या जीएसटी लागू करने का निर्णय…देश लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान चाहता था और कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसमें एक बाधा बनने का काम करती रही

