उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि नौ मरीज ठीक हुए हैं। 63 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92817 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कल बुधवार को 1537 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है। तीन जिलों में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हरिद्वार जिले में छह, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज हुई है।
आठ नए संक्रमित मिले,संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत

