प्रदेश में धारा 144 लागू,सख्ती से होगा पालन 

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में आगामी 19 जून तक धारा 144 लागू हुई है। 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस के सख्त रुख के बाद ग्राम प्रधानों का संगठन बैकफुट पर है। लेकिन अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुवादी संगठन खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत भी होगी। इसे देखते हुए पुरोला नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने आज 14 जून से लेकर 19 जून तक लागू की धारा 144 लागू की है।  एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने इसके बारे में बताते हुए धारा 144 का सख्ती से होगा पालन। स्थानीय प्रशासन ने बीते दिन मंगलवार को साफ कहा था ऐसी किसी गतिविधि की इजाजत नहीं होगी जिससे दिक्कते पैदा हों। आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 भी लागू होगी। मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का ऐलान कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *