असम के सीमावर्ती हैलाकांडी जिले के एक स्कूल में बम धमाका होने की खबर आ रही है। जिसके चलते धमाके के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आज ये तनाव बहुत बढ़ गया है। धमाके में स्कूल की दीवार टूट गई है हालाँकि किसी भी तरह की जानहानि का नुक्सान नहीं हुआ है।
हैलाकांडी के एसपी गौरव उपाध्याय ने आज घटना के बाद बताया है कि स्कूल में विस्फोट की खबर है। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मौजूद है। बम धमाके की ये घटना हैलाकांडी जिले के गुटगुटी में हुई। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच तनातनी जारी है। आज हुए इस बम धमाके के कारण पूर्व प्राथमिक स्कूल की एक दीवार टूट गई है। क्षतिग्रस्त हुई इस दीवार की चपेट में कोई आया तो नहीं हैं, लेकिन यह स्कूल असम और मिजोरम की सीमा पर स्थित है। फिलहाल कोरोना संकट के चलते यह बंद था और रात के वक्त धमाके के दौरान वहां कोई भी नहीं था।
बीते दिनों दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष हो गया था। इसमें असम पुलिस के छह पुलिसकर्मी मारे गए थे। मिजोरम ने इसके बाद असम सीमा पर नाकेबंदी कर दी थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गत दिनों पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात के दौरान भी सीमा विवाद को लेकर बातचीत हुई थी।

