मौसम में गर्मी का कहर देश के अधिकतर राज्यों में रा हाल है दूसरे राज्यों में जहां बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है लेकिन अब इन राज्यों में असम, कर्नाटक, केरल, मेघालय और मणिपुर भी आ गया है। इन राज्यों में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव हो गया है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। केरल और कर्नाटक में अरब सागर की ओर से चलने वाली तेज चक्रवाती हवाओं के कारण मूसलाधार बारिश हो रही है।
दिल्ली-NCR में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पूर्व दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, रेवाड़ी, सोहाना, फरुखनगर और मानेसर हल्की तीव्रता के साथ बारिश की संभावना बताई बताई जा रही है।
असम में बाढ़ से आठ लाख लोग त्रस्त-
असम में बाढ़ से आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से अधिक परिवारों को रेलवे पटरियों पर रहना पड़ रहा है। 1413 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला नौगांव है, जहां के 2.88 लाख लोग इस विभीषिका का सामना कर रहे हैं। वहीं, कछार में 1.2 लाख और होजाई में एक लाख सात हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

