देहरादून : लम्बे समय से पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फ़बारी से कुछ राहत हुई है,उच्च हिमालयी क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों मौसम के खुलने से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन अब एक ख़तरा और है कि इन क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। आज शनिवार सुबह राजधानी देहरादून सहित राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ बना रहा। सुबह से ही चटख धूप खिली रही। मौसम साफ होने से लोगों से कड़ाके की ठंड से राहत भी मिली।
इस बार हुए भारी बर्फ़बारी से हिमस्खलन का खतरा बढ़ा-
लगातार एक सप्ताह तक बर्फबारी के बाद पिथौरागढ़ जनपद के हिमालयी क्षेत्र में अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को धारचूला के नपलच्यू गांव के ठीक सामने भारी हिमस्खलन हुआ। गांव से लगभग 50 मीटर दूर नाले में बर्फ गिरने से मकानों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है,बतादें,कि नपलच्यू गांव के ठीक सामने पहाड़ी पर हिमस्खलन होने की खबर भी है। गांव के ठीक सामने नाले में भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई है। यहाँ के सभी ग्रामीण प्रवास पर धारचूला में अपना प्रवास जमाए हुए हैं।
मौसम साफ होते ही पर्यटकों ने उठाया लुत्फ़-मौसम अब जबकि साफ़ हॉप गया है तो,मुनस्यारी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। मौसम के खुलने के बाद बाज़ारों में भी रौनक लौटी है।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नागिनधूरा सहित कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई है। आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दिन में धूप खिलने से हिमालय की चोटियां बर्फ से ढंकी नजर आईं। बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मुनस्यारी के खलिया, भुजानी, कालामुनि में आ रहे हैं। मौसम खुलने के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री दर्ज किया गया।

