दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों को बुधवार सुबह से ही राहत हुई है। यहां सबहि लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आज बुधवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना बन गया। इससे पहले मंगलवार को जहां कई इलाकों में हल्की बारिश देखी गई थी, वहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। , न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य है। वहीं, शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 95 से 65 फीसदी रहा।
सुबह से ही झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

