विपक्ष के सदस्य निलंबित,सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश 

देहरादून : उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही हुई और आज विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की गई। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के तेवर  सख्त थे। सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। साथ ही विपक्ष के सदस्यों ने भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग सदन में खूब जमकर हंगामा हुआ और उन्हें एक दिन के लिए निलंबित किया गया है। 

सर्वेक्षण के अहम बिंदु

  • आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7.08 अनुमानित है। जो कि 2021-22 में थी 7.05 थी।
  • जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंची। जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी। 
  • प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.33 लाख पहुंचीं। जो कि गत वर्ष 2.05 लाख अनुमानित थी। 
  • प्रति व्यक्ति आय में 10.05 फीसदी की हुई बढ़ोतरी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *