तिहरे हत्याकांड से पिथौरागढ़ में हड़कंप

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दिल दहलाने वाला तिहरे ह्त्या से सनसनी फैली हुई है। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल किया है।  पुलिस मौके पर  पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र  में युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *