हरकी पैड़ी पर बनें लॉज में बवाल, किशोर को बंधक बनाया कमरे में किया बंद 

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम लॉज में रूम लेने पहुंचे एमपी के एक किशोर के साथ दो दिन पूर्व लॉज मालिक और प्रबंधक ने जमकर पिटाई की और उसे बंधक बना लिया। पुलिस ने लॉज मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि कृष्णा निवासी बड़े गांव थाना कुंजपुरा जिला करनाल, हरियाणा हाल निवास चित्रा टाकिज हरिद्वार ने बताया कि 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला निवासी परिचित किशोर हरिद्वार आया था जहां उसने  हरकी पैड़ी क्षेत्र में कमरा लेने श्रीराम लॉज गया। लॉज मालिक जया अग्रवाल और मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ पिटाई की गालिया भी दीं।

 

क्या लगा है आरोप ? –

जया अग्रवाल और संदीप ने उसे कमरे में बंद किया और मैनेजर ने उसके कपड़े उतारकर उसे [पीटा मारा और बदसलूखी की। यही नहीं, उसके फोटो भी खींचे। किशोर का कुछ पता नहीं चलने पर 18 दिसंबर को वह अपने साथी संग ढूंढने लाउंज आया था। लॉज मैनेजर ने गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी।श्रीराम लॉज की मालिक जया अग्रवाल, मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *