मुंबई : आज सितंबर माह का पहला दिन हैं भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं हुई हैं। वायदा कारोबार के एक्सपायरी के दिन बाजार 850 अंकों तक टूट गया। बाजार अपने पिछले कारोबारी दिन की बढ़त को तेजी से गंवाता दिखा। फिलहाल सेंसेक्स 744 अंकों की कमजोरी के साथ 58,792 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इसके निफ्टी 210 अंकों की कमजोरी के साथ 17548 अंकों पर है। इससे पहले सेंसेक्स 826 अंक गिरकर 58,710 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 244 अंक टूटकर 17507 के स्तर पर खुला। गुरुवार के शुरुआती कारोबारी सेशन में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, रियल्टी, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के कारण कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है।
महीने के पहले दिन बाज़ार ख़राब,निफ्टी 17550 के नीचे

