पिछले कुछ महीनों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान की सुरक्षा को सोचते हुए इ सुपरस्टार दबंग के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट की खिड़कियों की सुरक्षा करते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान की घर की बालकनी में सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित किया गया है।
बतादें कि आज मंगलवार को 7 जनवरी 2025 को सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कुछ कर्मचारियों को काम करते साफ देखा जा सकता है। सभी सलमान की सुरक्षा के लिए घर की बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं। बालकनी को चारों तरफ से नीले बुलेटप्रूफ ग्लास से ढका हुआ देखा जा सकता है। सलमान खान भारी सुरक्षा घेरे में सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं। सुपरस्टार, हाल ही में गुजरात के जामनगर गए थे फिल्म सिकंदर की अंतिम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। आखिरी शेड्यूल कथित तौर पर 10 जनवरी को मुंबई में शुरू होगा।