रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, ड्रोन टकराए- तबाही का वीडियो सामने

रूस के कजान शहर में बड़ा ड्रोन हमला हुआ है। रूसी मीडिया की मानें तो, कजान में कई बहुमंजिला इमारतों से ड्रोन्स टकराए हैं। यह हमला अमेरिका में साल 2001 में हुए 11 सितंबर जैसे हमले की तरह किया गया है। इस हमले में हुए नुकसान की अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से ड्रोन्स रिहायशी इमारतों से टकराए हैं और इमारतों में धमाके हुए और आग लगी, उससे बड़े नुकसान की उम्मीद है। हमले के वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं रूस के कुर्स्क क्षेत्र में रिलस्क शहर में यूक्रेन के मिसाइल हमले में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत की खबर है। हमले में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।  ये हमले यूक्रेन की तरफ से किए गए हैं। ड्रोन्स हमलों के बाद कजान एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि बीती रात रूस के रोस्तोव में भी दो तेल डिपो में आग लगने की घटना हुई। यह आग भी कथित यूक्रेनी ड्रोन हमले के चलते लगी।     यात्री हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कजान के इंजीनियरिंग, कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग काफी समृद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *