रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने जीवनदीप आश्रम में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ में उपस्थिति दर्ज की है। उन्होंने यज्ञ में आहुति दी और यहां महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना कराई और प्रदेश के विकास की कामना की। इससे पूर्व आश्रम पहुंचने पर लोगों ने सीएम धामी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे।
आज महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी, की पूजा अर्चना

