बागेश्वर : गौरतलब है उत्तराखंड मेंआज चुनाव प्रचार के लिए आखिरी दिन है सभी पार्टियां इसमें अपनी आखिरी ताकत झॉँकनें में लग गयीं हैं। जिसमें भाजपा और कांग्रेस की टक्कर जबरदस्त है। जहां आज प्रदेश में प्रियंका गांधी मौजूद हैं वहीँ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अपना 100 प्रतिशत देने पहुंचे हैं। उन्होंने बागेश्वर के कपकाकोट में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा को वोट देने की जनता से अपील की है।
कांग्रेस से सवाल, उत्तराखंड को दिए विशेष दर्जे को क्यों खत्म किया?
आज सभा को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उत्तराखंड को दिए गए विशेष दर्जे को क्यों खत्म किया? इसका क्या कारण था? फिर भी, राज्य के लोगों ने बड़ा दिल दिखाया और समय-समय पर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई।
इतना ही नहीं आज वो उत्तराखंड में ये भी बोले कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष दर्जा प्राप्त करवाया, लेकिन जब कांग्रेस राज्य और केंद्र में सत्ता में आई, तो उसने राज्य को विशेष दर्जा से वंचित कर दिया। जब पीएम मोदी सत्ता में आए, तो उन्होंने स्थिति बहाल कर दी।
जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने खड़ा है। इससे पहले जब भारत वैश्विक मंचों पर बोलता था, तो दुनिया ध्यान से नहीं सुनती थी।
बीजेपी की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित-
आज देश की सीमाओं का हाल भाजपा सरकार की सत्ता पर बताते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली, गजा और गौचर में कहा कि देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के सर्वाधिक लोग देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन सेना की ओर आतंकवाद पर की जानी वाले कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल सबूत मांगते हैं।

