आज राजीव कुमार को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया गया है। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। वे 15 मई को सीईसी का पद संभालेंगे। मौजूदा सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है।
एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है।
राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

