भारी बारिश की वजह से गेहूं -सेब की फसल बर्बाद

उत्तराखंड में दो दिन से लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने परेशानी बढ़ाई है। बारिश के चलते जहां चारधाम यात्रा पर प्रभाव पड़ा है यात्रियों को रोका गया है। किसानों की फसलाें को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पर्वतीय मार्गों पर यातायात के बंद होने की भी खबर है, गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन होने से बंदरकोट के पास हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहेगा। 
बीते दिन सोमवार को प्रदेशभर में दिनभर रुक-रुककर बारिश के चलते तापमान में गिरावट है। लोगों को गर्म कपड़े एक बार फिर बाहर निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैदानी क्षेत्रों में भी लोग जैकेट और स्वेटर पहने नजर आए। कई जगह गेहूं की फसल तैयार होने के बावजूद मौसम साफ नहीं होने की वजह से कट नहीं पाई है। ऐसे में किसान मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *