रांची : आपको बतादें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने “सभी मोदी चोर हैं” बयान पर झारखंड हाईकोर्ट ने आड़े हाथों लिया है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज किया है अपनी बात रांची के सिविल कोर्ट में कहने की हिदादायत दी है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने कहा कि वह जिन बिंदुओं को हाईकोर्ट में उठा रहे हैं उन्हें सिविल कोर्ट में जाना चाहिए। इसके पूर्व हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का निर्देश है। राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने शिकायत दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी लगा है वे सभी चोर हैं। इससे मोदी समाज आहत हुआ है और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। राहुल के खिलाफ अदालत से कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई।
‘सभी चोरों का नाम मोदी क्यों’ बयान पर और बढ़ी राहुल की मुश्किल

