प्रदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, अप्रवासी प्रकोष्ठ दुनिया भर में रह रहे उत्तराखंड के मूल अप्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। एसीएस राधा रतूड़ी ने प्रकोष्ठ जल्द संचालित करने के वर्किंग प्लान की बातचीत हुई। उन्होंने अधिकारियों को देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे उत्तराखंड मूल के अप्रवासियों के संबंध में डाटा बेस तैयार करने के लिए आदेश दिए हैं। इसमें देश के कई राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखंडी अप्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थाओं की सहायता लेने को कहा है। दिसंबर में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-विदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तराखंड के अप्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्होंने राज्य के अप्रवासियों के नियमित अप्रवासी सम्मेलन करवाने, सरकार और अप्रवासियों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने, अप्रवासियों की समस्याओं के समाधान की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय जल्द खुलेगा,हुई बैठक

