बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं। शुरू के पांच दिनों में जहां धाम में 50 हजार श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, वहीं पिछले पांच दिनों में धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया।धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे। शुरू के पांच दिन यात्रा अपेक्षाकृत धीमी रही। पहले पांच दिन धाम में 57,867 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे, लेकिन उसके बाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ी और अगले पांच दिन में धाम में 1,00,474 श्रद्धालु दर्शन किए हैं। साथ ही बद्रीनाथ में अब तक कुल 1,58,341 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। अब जिस तरह से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है उससे यात्रा मार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम में चहल पहल बनी हुई है।
पांच ही दिन में बदरीनाथ पहुंचे एक लाख श्रद्धालु

