पेरिस : गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश टूर पर है जिसके चलते आज वो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आइसलैंड की पीएम कैटरिन जैकब्सडॉटिर से मिलने पहुंचे जिनके साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं ने विशेष रूप से भूतापीय ऊर्जा, नीली अर्थव्यवस्था, आर्कटिक, नवीकरणीय ऊर्जा, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण, डिजिटल विश्वविद्यालयों सहित शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के के मुद्दों पर चर्चा की है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने लैंगिक समानता को भी बढ़ावा देने की बात पीएम जैकब्सडॉटिर के व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना की और उन्हें इस संबंध में भारत की प्रगति के बारे में जानकारी दी। भारत-ईएफटीए व्यापार वार्ता में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भीबातचीत हुई।
आइसलैंड की प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी,जानिए किन मुद्दों को उठाया?

