मौनी अमावस्या,लाखों भक्तों ने लगाईं श्रद्धा की डुबकी  

प्रयागराज : आज शनिवार 21 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व महापर्व के रूप में मनाया जाता है। माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। बीते दिन शुक्रवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का रेला संगम तट पर उमड़ा और स्नान किया। श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाने के बाद विधि विधान से मां गंगा की पूजा की और आशीर्वाद लिया। 
कंपकंपाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का आस्था भारी दिखी। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और साथ ही माघ मेला में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। पैदल के अलावा घुड़सवार पुलिस के जवान निगरानी कर रहे हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा जल पुलिस के जवानों की तैनी की गई। संगम जाने के सभी रास्ते बंद रहे। 

हुई बारिश –रात करीब 11:30 बजे बारिश शुरू होने से माघ मेला क्षेत्र में आफत सी आ गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में शिविरों का हाल बेहाल हो गया।आज मौनी अमावस्या शनिवार की सुबह 6:16 बजे से शुरू होकर रात 2:22 बजे तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *