मुंबई स्थित कमला बिल्डिंग में लगी भीषण आग,7 की मौत

मुंबई : मुंबई से आज एक बुरी ख़बर आई है , यहां के भाटिया अस्पताल के पास कमला बिल्डिंग में आज सुबह 7 बजे आग गई।आग लगने के कारण 7 लोगों की जान चली गई है और 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज़ केलिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ,जिनमें से 4 लोग बुरी तरह आग में झुलस गए हैं और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है यह बिल्डिंग 20 मंज़िला थी।एक चश्मदीद के अनुसार जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहा था तब उसने कमला बिल्डिंग की तरफ देखा तोह अचानक से बड़ी बड़ी आग की लपटें उठ रही थीं और देखते देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और फ़िर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में फ़ायर स्टेशन को सूचना दी और तुरंत ही दमकल की 12 गाड़ियां इस आग पर क़ाबू पाने पहुंच गई और इसके बाद कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया गया।


बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गोवालिया टैंक के सामने स्थित कमला बिल्डिंग में सुबह करीब 7बजे आग लगी. बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि, इमारकत की18 वीं मंजिल पर लगी थी. उन्होंने कहा कि मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को राहत व बचाव के कार्य में लगाया गया था।सुबह लगी इस आग से अबतक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 16 से ज्यादा घायल लोग अस्पताल में भर्ती है। बीएमसी नें इसे तीसरे स्तर की आग बताया है. वहीं बीएमसी ने कहा है कि घायलों में से कई को भाटिया अस्पताल में भर्ती किया गया है. जबकि कुछ लोगों को नायर अस्पताल भेजा गया है. दो लोगों की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी।