लुटेरी दुल्हन: जो सोचा नहीं वो कर भागी

बरेली : बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की 4 दिन पूर्व शादी हुई थी। फिर एक दिन पति ने पत्नी से सभी को चाय पिलाने को कहा।उसके बाद पत्नी ने पूरे परिवार को चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया ,चाय पीने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद नवविवाहिता घर से नगदी, जेवर और कपड़े लेकर फरार हो गई।
परिवार वालों को जब होश आया तो दुल्हन की काफी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के चंदपुर काजियान निवासी तुलाराम मौर्या ने अपने पुत्र प्रदीप की 4 दिन पूर्व शादी पीलीभीत निवासी अनीता के साथ हुई थी। शादी से घर में सभी परिजन और रिश्तेदार काफी खुश थे। नवविवाहिता ने प्रदीप समेत उसके परिजनों को अपने भरोसे में ले लिया। उसके पति प्रदीप ने शाम को चाय पिलाने को कहा। इसके बाद दुल्हन ने चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पति व उसके परिजनों को पिला दिया। इससे सभी बेहोश हो गए ,नवविवाहिता ने घर में रखे 6 हजार रुपए नकद, सोने, चांदी के जेवर और कपड़ों को लेकर फरार हो गई. परिजनों को जब होश आया, तो सभी ने मिलकर नवविवाहिता अनीता की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। इस पर पति अपने परिजनों के साथ थाना सीबीगंज पहुंचा. उसने लिखित तहरीर के माध्यम से घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने नवविवाहिता अनीता, उसके जीजा राजू और बिचौलिया चांद बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।