दिल्ली में एक बार फिर हिट एंड रन का बड़ा केस हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक कार की छत के ऊपर है और दूसरा लड़का कार की टक्कर से दूर जा गिरा। एक अन्य शख्स कार का पीछा कर मोबाइल से वीडियो बना है। दिल्ली के सबसे पॉश इलाके केजी मार्ग की बताई जा रही है।
हिट एंड रन का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, केजी मार्ग-टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर एक कार सवार युवक ने बाइक सवार दो लड़कों को जोरदार टक्कर मार दी। एक लड़के की मौत हो चुकी है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

