देहरादून : चारों धामों की धारण क्षमता के अनुकूल श्रद्धालुओं को वहां दर्शन पर जाने की इजाजत मिलेगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि केदारनाथ के लिए देहरादून से भी हेली सेवा शुरू करने पर सोचा जा रहा है।
चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत 27 अप्रैल से होने की संभावना है। सरकार के स्तर पर चारधाम यात्रा को लेकर बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार अलग तरह से काम करने में लगी है।दर्शन की बारी आएगी तो वे उससे कुछ समय पहले वहां पहुंच जाएंगे।

