कब से शुरू होगी एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा ?, पढ़िए खबर

एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। सुरक्षा और संचालन में तकनीकी पेच केंद्रीय नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य मंत्रालय स्तर पर दूर किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार हेली एंबुलेंस संचालन में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर तैयार है। करने को तैयार है।

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एम्स ऋषिकेश से हेली एबुलेंस संचालन करने का फैसला लिया है। यह सेवा पिनाकल एविएशन के साथ अनुबंध होने पर हुई है। हेली एंबुलेंस को केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी संचालित किया जाना है। 18 अप्रैल से हेली एंबुलेंस सेवा को शुरू करने की योजना थी लेकिन अब होने जा रही है। कंपनी एम्स को सिंगल इंजन वाला एक हेलीकॉप्टर मुहैया कराएगी।उसका 50 प्रतिशत राज्य सरकार को देना है। जबकि 50 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *