रुद्रप्रयाग गौरीकुंड में हुए भूस्खलन के बाद १७ लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है लेकिन भारी बारिश इसमें रोड़ा अटका रही है वहीँ आज सीएम धामी का दौरा भी रद्द हुआ है। इसके लावा घटना के बाद आज शनिवार प्रशासन ने हाईवे किनारे बनाई गई अस्थाई 40 दुकानों को खाली करने के साथ ध्वस्त किया है। गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक कुल 150 दुकानें चिन्हित की गई हैं। उखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने ये साझा किया है।
रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हैं। सुबह क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।
तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए।

