रुड़की सामूहिक दुष्कर्म : जांच अब राज्य महिला आयोग के हिस्से,पुलिस को भी मिला अहम सुराग   

रुड़की: गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार की रात को रुड़की में रात्री ११ बजे करीब 6 साल की मासूम और उसकी माँ के साथ सामूहिक दुष्कर्म का  मामला सामने आया था जिसमें अब उत्तराखंड राज्य महिला आयोग बड़ा कदम उठाते हुए इसकी स्वत: प्रकरण में पुलिस से पूरी रिपोर्ट तलब की है और डीआईजी पी रेणुका और जिले के एसएसपी डा.योगेंद्र रावत को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है जो मामले की जांच को देखेगी। 


दरअसल, रुड़की में मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में लगी है लेकिन अभी तक  पुलिस के हाथ अब तक कोई बड़ा सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक सवार की भी पहचान की है। पुलिस हुलिये के आधार पर उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल फोन को ट्रेस करके आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

24 जून की रात कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी उसका परिचित सोनू भी आ पहुंचा। एक कार आती देख सोनू ने उसे रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने मां-बेटी को कार में बैठा लिया। इसके बाद कार सवार चार लोगों ने महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *