पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़े हैं जिसके बाद विपक्षी गठबंधन से जुड़े सभी दलों को बेशक झटका लगा है, लेकिन स्थानीय सपा नेता काफी सुकून में नज़र आ रहे हैं। वजह यह कि इंडिया गठबंधन से बाहर होते ही नीतीश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर पूर्णविराम लगा है। अब स्थानीय सपा नेताओं को ही यहां से मौक़ा मिल सकता है। पिछले एक हफ्ते में देश में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। उसमें पश्चिम बंगाल, पंजाब और बिहार का बड़ा अभिनय रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने कांग्रेस को झटका दिया तो पंजाब में आम आदमी पार्टी ने।
लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार
