ममता बनर्जी के मंत्री हुए गिरफ्तार,ईडी ने बरामद किए 20 करोड़ 

प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बीते दिन शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को हिरासत में ले लिया है। उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में जांच में दोषी पाए जाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ईडी की रेड डाली गई थी। इस छापे में करीब 20 करोड़ रुपये मिलने का दावा हुआ था। सभी जानते हैं कि ईडी के अधिकारियों ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में चटर्जी से शुक्रवार को रातभर पूछताछ की। एजेंसी के अधिकारियों ने चटर्जी से आवास पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से उनसे पूछताछ शुरू की थी, इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जब यह कथित घोटाला हुआ था, तब चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे। प्रवर्तन निदेशालय इस घोटाले में कथित रूप में शामिल लोगों के खिलाफ धनशोधन संबंधी पहलू की जांच की जा रही है।  इस मामले पर पहली बार 25 अप्रैल को और दूसरी बार 18 मई को पूछताछ की गई थी। पश्चिम बंगाल के शिक्षा राज्यमंत्री अधिकारी से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।ईडी ने करीब 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें 500 रुपये और 2000 रुपये के नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *