अरविंद केजरीवाल का एक और ऐलान, दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। एक बार फिर अरविंद केजरीवाल  ने एक और चुनावी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार टुवेल लगाएंगे।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। दिल्ली में शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्वी किदवई नगर से महिला सम्मान राशि योजना के लिए पंजीकरण का आगाज किया।  महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन भी जंगपुरा से शुरू हो गए। दिल्ली सरकार के अस्पतालों सारा इलाज मुफ्त है, लेकिन संजीवनी योजना के तहत बुजुर्ग अपना इलाज मुफ्त में निजी अस्पतालों में भी करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *