देहरादून : आज सोमवार को सीएम धामी ने नवनिर्वाचित देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। जहां उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद के लिए ढेर साड़ी बधाई दीं। आपको बतादें कि सोशल मीडिया पर सीएम धामी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं। सीएम धामी ने ये भी कहा कि नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली गए हुए है जहां बीते दिन रविवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में उपस्थ्ति रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की। उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए विकास का मॉडल बनाने को कहा।

