पंतनगर में सीएम धामी ने लगाईं झाड़ू,स्वस्छता का दिया सन्देश 

पंतनगर : प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया । उन्होंने पीपल चौराहे पर झाड़ू लगाई और सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध, समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को प्रदेश में सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे। 

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि किच्छा में मंजूर एम्स के सेटेलाइट सेंटर का निर्माण जल्द शुरू होगी औरपंतनगर एयरपोर्ट को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का तैयार हो रहा है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की है।जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया। वहीं, विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी प्रदेश एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं का उत्तर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उत्तराखंड के विजन 25 से युवाओं को रूबरू कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *