ED Raid: अफसरों और व्यापारियों की आफत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में बीते दिन मंगलवार तड़के से ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी टीम ने मुख्यमंत्री की OSD सहित रायगढ़ कलेक्टर और कई अन्य अफसरों व कारोबारियों के घर पर छापेमारी हुई है।  इनमें कुछ ऐसे भी लोग शामिल हैं, जिन पर पहले इनकम टैक्स की भी रेड पड़ चुकी है। छत्तीसगढ़ में इस बार ईडी ने दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद सहित कई जगहों पर रेड पडी है। सूत्रों ने कहा है कि ईडी की छापेमारी में शाम तक लगभग चार करोड़ रुपये की नकदी, सोना, करोड़ों की ज्वैलरी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

सूत्रों ने कहा है कि यह नहीं बताया कि ये सब सामान कहां से बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि ईडी अधिकारियों को छापेमारी में बहुत कुछ बरामद कर लिया है। शाम को दिल्ली के अधिकारी भी रायपुर पहुंच चुके हैं। इस पूरी छापेमारी की दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। ईडी ने सीआरपीएफ से अतिरिक्त फोर्स मांगा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि ईडी बुधवार को इससे भी बड़ी कार्रवाई करेगी। महासमुंद में अग्नि चंद्राकर, सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्य के रायपुर स्थित आवास पर, रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की कार्यवाही शुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *