देहरादून : जोशीमठ आपदा के मामलें को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में आज बड़ी बैठक हुई है। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जोशीमठ को लेकर पेश किया गया है, और जोशीमठ में आई आपदा पर प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार नजर बनाए हुए हैं। आठ जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी। इसके बाद आठ संस्थानों के वैज्ञानिकों ने जोशीमठ प्रकरण की जांच की।
संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एनडीएमए को भेज चुके हैं। आज होने वाली बैठक में वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्याओं के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जाने की कोशिश होगी। इसके अलावा पीएमओ की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड को विशेष दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं। बैठक में जोशीमठ पर अब तक की प्रगति की समीक्षा होगी।

