उत्तराखंड के पूर्व सीएम के बेटे का कारनामा,केस दर्ज़

गाजियाबाद: उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा समेत 18 लोगों पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने मे धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में धोखाधड़ी के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी इन पर लगाया गया है। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी धाराएं भी दर्ज हुई हैं।
बता दें कि अमित वालिया नाम के एक शख़्स ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 18 आरोपियों ने मिलकर 6000 करोड़ के फर्ज़ीवाड़ा किया है। कोर्ट के आदेश पर इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में साकेत बहुगुणा का नाम भी शामिल है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता अमित वालिया ने कोर्ट में एक अर्जी दी हुई थी। जिस पर सुनवाई हुई और मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोर्ट की तरफ से दिए गए। आरोप है कि अमित वालिया की रियल एस्टेट कंपनी को लोन की जरूरत थी। जिसके बाद एक फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने अमित वालिया से मुलाकात की और उन्हें 1939 करोड़ लोन लेने का वादा किया। यह रुपया कम ब्याज पर देने का वादा किया गया था। इसके बदले में रियल एस्टेट कंपनी के एसेट गिरवी रखने को कहा गया था।