अमेठी में स्मृति ईरानी ने झोंकी ताकत, एमपी के सीएम रहे मौजूद

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार स्मृति जूबिन ईरानी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। तो तीसरी बार इस सीट पर प्रत्याशी बनाई गई हैं। 2019 में गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मात दी थी। इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी सीट पर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया और जीत के लिए दावेदारी की। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नजर आए। कांग्रेस अमेठी सीट पर गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाती है तो मुकाबला मज़ेदार होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है। इस सीट के लिए मतदान 20 मई को होगा। कांग्रेस जल्द ही इस सीट पर उम्मीदवार घोषित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *