हाथरस के सिकंदराराऊ में हादसे के बाद भोले बाबा अपने अधिवक्ता एपी सिंह के साथ आज बुधवार की दोपहर में करीब एक बजे कासगंज के पटियाली स्थित अपने पैतृक गांव बहादुर नगर स्थित आश्रम पर पहुंचे। उन्होंने किसी से बात नहीं की और न ही मुलाकात भी की। इसके बाद उनके अधिवक्ता एपी सिंह ने मीडिया से बातचीत कर भोले बाबा का पक्ष रखा।अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि बुधवार को साकार विश्व हरि अपनी जन्मभूमि अपने गांव बहादुर नगर पहुंचे हैं। डॉक्टर के परामर्श के मुताबिक़, रूप से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। इससे पूर्व वह 13 वर्ष पूर्व यहां आए थे और 2023 में भी आए थे। अनुयायियों की मांग है कि वह आश्रम पर पहुंचें। अत: बाबा इच्छा पूरी करने के लिए यहां आए हैं। बाबा ने एसआईटी की जांच पर पूरा भरोसा जताया है। अधिवक्ता ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि बाबा कहीं भागे नहीं हैं। मातृभूमि व जन्मभूमि को नहीं भूलना चाहिए। अत: वह भी अपनी जन्मस्थली पर आए हैं। वरन वह जहां भी हैं, जैसे घर, दुकान, प्रतिष्ठान, फैक्टरी, स्कूल आदि पर ही साकार विश्व हरि का ध्यान करें। तो नारायन साकार हरि उन्हें उनके स्थान पर ही मिलेंगे।
पैतृक आश्रम पहुंचे साकार हरि उर्फ भोले बाबा, ये बड़ी वजह !

