पेरिस पैरालंपिक में आज का शेड्यूल, अवनि-मनीष पर निगाहें

भारतीय दल के पास शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपने पदकों का खाता खोलने का शानदार अवसर है। टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा एक्शन लेंगी।  महिला डिस्कस थ्रो – एफ 55 स्पर्धा के फाइनल में करमज्योति और साक्षी कसाना से भी पदक की उम्मीद है। प्रीति पाल महिलाओं की 100 मीटर-टी 35 फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने वाली हैं।

मनु पुरुषों के शॉट पुट-एफ 37 फाइनल में खेलेंगी। अरशद शेख पुरुषों की C2 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालिफाइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पैरा शूटर मनीष नरवाल से भी पदक की उम्मीद है।
  • दोपहर 12 बजे से: मानसी जोशी बनाम ओक्साना कोज़ीना महिला एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • दोपहर 1:20 बजे से: मनोज सरकार बनाम मोंगखोन बंसुन पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • दोपहर 2 बजे से: पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में नितेश कुमार बनाम जियानयुआन यांग (चीन)
  • दोपहर 2:40 बजे से: पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम क्यूंग ह्वान शिन (कोरिया)
  • शाम 4:40 बजे से: पलक कोहली बनाम लीनी रात्रि ओकटिला  महिला एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में
  • शाम 7:30 बजे से: थुलासिमाथी मुरुगेसन बनाम बीट्रिज़ मोंटेइरो  महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *