इस बार बिग बॉस पर प्रदेश की जनता की ख़ास नज़र, राज्य के बाबू भैया की हुई एंट्री

कलर टीवी पर सभी का पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस शुरू हो चुका है। इस बार शो में राज्य से एक नौ जवान जो कि बाबू भैया के नाम से प्रसिद्ध हैं दिखाई देंगे। बिग बॉस के 17वें संस्करण में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ बाबू भैया दिखाई दिए। अठूरवाला निवासी अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया एक मोटो-ब्लॉगर है।

बाबू भैया ने मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में करिअर वर्ष 2018 से शुरू हुई और उनके  यूट्यूब चैनल द यू-के-07 राइडर में 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम में 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से बाबू भैया को काफी समय पहले ऑफर था।

इसके बाद वह काफी समय से तैयारी कर रहे थे। इस शो ]में अब्बू भैया के अलावा कई 15 अन्य बड़े-बड़े कलाकार पहुंचे हैं। बाबू भैया की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता सरकारी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *