अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज़ी,टॉप 20 अरबपतियों में शामिल

मुंबई : लगातार दूसरे दिन गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। लगता है कि अदानी ग्रुप की बाजार में फिर से वापिसी हो रही है। मात्र 4 घंटों में गौतम अडानी की नेटवर्थ ने 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की छलांग ही नहीं लगाई है बल्कि उन्होंने दुनिया के अरबपतियों की टॉप 20 की लिस्ट में वापसी भी कर ली है। फोर्ब्स की बि​लेनियर्स की लिस्ट में उन्होंने 5 पायदान पर छलांग मारी है। आपको भी बताते हैं कि आखिर गौतम अडानी की नेटवर्थए कितनी हो गई है।
गौतम अडानी की नेटवर्थ में लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। फोर्ब्स की बि​लेनियर्स की लिस्ट में उनकी नेटवर्थ 64.3 अरब डॉलर हो गई है। जबकि एक दिन पहले उनकी नेटवर्थ 60 अरब डॉलर थी। इसी के साथ गौतम अडानी एक बार फिर से दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट में हो शामिल हो गए है। जबकि कल वो 21वें पायदान पर थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट में शेयर बाजार खुला था और तभी से उनकी नेटवर्थ में इजाफा होना शुरू हुआ।क़रीब 2 बजे तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.9 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिल चुका था।