राजनीति : आप नेता जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का हाथ

देहरादून : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आप पार्टी को झटका लगा है क्यूंकि पार्टी का दामन छोड़ पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दिया है और आज सोमवार को आप नेता रहे जोत सिंह बिष्ट ने बीजेपी का हाथ थामा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत हुआ और जोत सिंह बिष्ट के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था।  सितंबर 2023 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वाले पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर अपने पद से त्यागपत्र दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *