देहरादून : उत्तराखण्ड में कोरोना के मामले अगर देखे जाए तो बीते 24 घंटों में प्रदेश में 13 नए संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। 117 सक्रिय मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92624 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,रविवार को 906 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक निकली है।
आपको बतादें कि तीन जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 11, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। 24 घंटे के भीतर दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 88986 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। आठ जिलों में 117 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है।

