चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने दोपहर 12 फेसबुक पर लाइव होकर पार्टी से किनारा कर लिया। जिसमें उन्होंने कहा कि. Good Luck and goodbye Congress… इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम भी हटा दिया। फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर जमकर बरसे। सोनिया गांधी से भी कई सवाल किए।
आपको बतादें कि जाखड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। सिर्फ इसी वजह से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से अपील की कि वह पूरे देश में राजनीति करें लेकिन पंजाब को बख्श दें। कांग्रेस के चिंतन शिविर पर जाखड़ ने कहा कि मुझे कांग्रेस की हालत पर तरस आ रहा है। उससे ज्यादा कुछ नहीं। जाखड़ इस दौरान पार्टी नेता अंबिका सोनी पर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि सोनी ने हिंदुओं को बदनाम किया।
जाखड़ ने अपने खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस के लिए भी पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा। जाखड़ ने कहा कि मुझे सभी पदों से निलंबित कर दिया गया लेकिन मेरे पास तो कोई पद ही नहीं था। जाखड़ ने कहा कि वह अपनी विचारधारा पर अडिग हैं।

