सीएम धामी ने नामांकन के बाद जनता से किया वादा,बोले-कोई कसर नहीं छोडूंगा 

चम्पावत  : गौरतलब है कि सीएम धामी ने बीते दिन सोमवार को नामांकन दाखिल किया जहां वो अपनी पत्नी के साथ पहले पूजा अर्चना करके पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे। जिसके बाद आज सीएम धामी चंपावत उपचुनाव के नामांकन से लेकर जनसभा तक वो अलग ही अंदाज नजर आया। सीएम धामी के साथ ही उनके समर्थकों का उत्साह भी हाई दिखा। रोड शो के माध्यम से उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर वह गदगद नजर आए। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। जनसभा में  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत पिथौरागढ़ और मैदान को जोड़ने का काम करेगा। सीएम ने कहा कि जब मेरा परिवार डीडीहाट से खटीमा जाता था तो बीच में चंपावत पड़ता था। मेरी मां कहती थी कि चंपावत के लोग बहुत ही अच्छे हैं और व्यवहारिक होते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि चंपावत के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *