आदमखोर तेंदुए का कहर: टिहरी में एक और महिला को बनाया शिकार


टिहरी जिले के दुरोगी गांव में आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार को एक महिला को अपना निवाला बना लिया। गांव में पिछले तीन दिनों में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है।

वन रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 50 वर्षीय गुंडरी देवी खेतों में काम कर रही थी, उसी दौरान पर तेंदुए ने उनपर हमला किया। महिला का शव कुछ घंटों बाद एक खड्ड से बरामद हुआ। मृतका की गर्दन में गंभीर घाव हैं।

इस पहले, पिछले शनिवार को भी तेंदुआ एक महिला को उसके आंगन से उठा ले गया था और बाद में उसका अधखाया शव खेतों से बरामद हुआ था।

इसके अतिरिक्त, एक अन्य महिला को घायल करने के अलावा तेंदुआ गांव वालों के मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों में गुस्सा
वन विभाग की एक टीम शनिवार से ही गांव में मौजूद है, लेकिन अब तक तेंदुए को पकड़ने या उसे गोली मारने में सफलता नहीं मिल पाई है। लेकिन वन विभाग की विफलता से दुरोगी और चाम गांवों के ग्रामीणों में रोष है
क्योंकि वे लोग लगातार तेंदुए के हमले की दहशत में जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *