आज खीरी पहुंच रहे राकेश टिकैत,होगी मोर्चा की अहम बैठक

मुजफ्फरनगर : तिकुनिया हिंसा मामला भले ही मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को लेकर सख्ती में है लेकिन इसके अलावा आरोपी आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग अभी भी ज़ोरो पर है। जिसके चलते किसान नेता राकेश टिकैत फिर हरकत में आए हैं । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आज खीरी पहुँच रहे हैं।  वहीं, सोनीपत से चला किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आज जनपद पहुंचकर पीड़ित किसानों के परिजन से मिलेगा। ये सभी प्रशासन और जेल में बंद किसानों के परिजन से मुलाकात कर आंदोलन को फिर से बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगें।  

आपको बतादें कि भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा है कि बीते दिन बुधवार देर रात राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत पंजाब से 23 दलों के सदस्यों के साथ हडेला फार्म पर आएंगे और यहाँ आज गुरूवार को प्रवास भी करेंगें। बृहस्पतिवार की सुबह लखीमपुर पैलेस में किसानों के साथ बैठक करने के बाद तिकुनिया कांड में जान गंवाने वाले किसानों के परिवार वालों और जेल में बंद किसानों के परिजन से मिलने के बाद अधिकारियों से वार्ता करेंगे। 

सोनीपत संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल भी जनपद पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता और किसानों के परिजन से मिलेगा। सोनीपत से किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल, हरेंद्र सिंह लखुवाल व अभिमन्यू कोहाड़ खीरी पहुंच रहे हैं। आज खीरी में मोर्चा की बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *